डॉ. रमणीक कृष्ण दुग्गल — वरिष्ठ चिकित्सक
डॉ. आर. के. दुग्गल को 36 वर्षों से अधिक का चिकित्सकीय अनुभव प्राप्त है। उन्हें गुर्दे एवं मूत्र संबंधी रोगों, डायलिसिस, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा संक्रामक रोगों के निदान एवं उपचार में विशेष रुचि है। उन्होंने दिल्ली के एक 600 बिस्तरों वाले बड़े सरकारी अस्पताल में चिकित्सा एवं नेफ्रोलॉजी विभागों के अध्यक्ष सहित महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।
उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.डी. (मेडिसिन) की उपाधि प्राप्त की तथा AIIMS, नई दिल्ली और PGIMER, चंडीगढ़ से नेफ्रोलॉजी में प्रशिक्षण लिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अमेरिका केहार्वर्ड मेडिकल स्कूल से नेफ्रोलॉजी तथा जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से डायबेटोलॉजी में उन्नत पाठ्यक्रम पूर्ण किए हैं।
वे सटीक निदान, विस्तृत नैदानिक मूल्यांकन तथा रोगी की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप सहानुभूतिपूर्ण एवं समर्पित चिकित्सा को प्राथमिकता देते हैं।
क्लिनिक का पता: C-147, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली – 110065 (सी-ब्लॉक मार्केट के पास एवं उसके पीछे स्थित पार्क के निकट)
परामर्श का समय: शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक (कार्य-दिवसों में)
कृपया पूर्व निर्धारित समय (appointment) लेकर ही आएँ।
अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क करें: सुश्री पल्लवी – मोबाइल: 7982278933 (संपर्क का समय: सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक)
विस्तृत परामर्श (गुर्दे की बीमारी तथा अन्य जटिल रोग) / टेली-परामर्श: ₹1,500–₹2,000 (रोगी की जटिलता के अनुसार)।